मुंबई में मराठी और गैरमराठी को लेकर तनाव जारी है। गैर मराठी खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश को लोगों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे के समर्थकों ने हमला करना शुरु कर दिया है। कुछ लोगों कि गाड़ियां तोड़ दी गई है। कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। झंडे पोस्टर फाड़ दिये गये हैं। लालू यादव, मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह और अमिताभ बच्चन के खिलाफ नारे बाजी हो रही है।
दूसरी ओर उत्तर भारत के लोग भी जवाबी तैयारी में जुट गये हैं। यदि समय रहते स्थिति को नहीं संभाला गया तो मुंबई में स्थिति विस्फोटक हो सकती है। ऐसी खबरे आ रहीं है कि और हमले की स्तिथि में उत्तर भारत से आये लोग भी मनसे समर्थकों पर हिंसात्मक हमले कर सकते हैं।
मुबंई के अलग अलग इलाकों में रैलियां जारी है। डोंबीवली इलाके में लालू बैठक कर रहें है तो राज ठाकरे के धमकी के बावजूद मुलायम सिंह ने मुंबई के दादर इलाके में रैली की। इसमें चद्रबाबू नायडू, औम प्रकाश चौटाला, फारुक अब्दुल्ला, अबु आजमी, जया बच्चन, जया प्रदा के अलावा अमर सिंह और कई नेता मौजूद थे। राज ठाकरे ने अमर सिंह को मुंबई में न घुसने की चेतावनी दी थी इसके बावजूद अमर सिंह रैली में पहुंचे।
रैली में आ रहे सपा समर्थको के साथ मनसे के कार्यकर्ताओ ने मार-पीट की। भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। खबरें आ रही है कि मनसे के हमले को ध्यान में रखते हुये उत्तर भारत से आये लोगों ने भी मारपीट का जवाब देने की तैयारी शुरु कर दी है। इसलिये सरकार को जल्द से जल्द कड़े कदम उठाने चाहिये अन्यथा स्थिति बद से बद्तर हो जायेगी क्योंकि राज ठाकरे के समर्थक लोकल हैं और बिहार- यूपी के लोग किसी भी हालात में पीछे हटने को तैयार नहीं है चाहे मरना पड़े या मारना पड़े।
Showing posts with label नेता और अपराध. Show all posts
Showing posts with label नेता और अपराध. Show all posts
Sunday, 3 February 2008
Thursday, 1 November 2007
पत्रकारों की पिटाई पटना में
पटना - जनता दल (यूनाइटेट) के विधायक अनंत सिंह और उसके गुंडों ने अपने घर पर कुछ पत्रकारों की जमकर पिटाई की। एक लड़की के दैहिक शोषण और उसकी हत्या के मामले में अंनत सिंह के घर प्रतिक्रिया लेने गये एनडीटीवी के संवाददाता प्रकाश सिंह और कैमरामेन हबीब अली के साथ पहले गालीगलौज की गई फिर जमकर मारा पीटा गया।इतना हीं नहीं उनके घर पर जमा हुये पत्रकारों को भी पीटा गया। लोग इधर उधर भाग रहे थे।पत्रकारों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। घायल पत्रकारों को हॉस्पीटल में दाखिल करा दिया गया है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने कल बिहार बंद का एलान किया है। राजनीतिक दलों के बंद का एलान और पत्रकारों के दबाव के कारण अंनत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक अनंत सिंह उन बाहुबलियों में से एक हैं जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क़रीबी माने जाते हैं। पटना के मौकामा जैसे इलाके में अंनत की तूती बोलती है। इतना अधिक भय है कि पुलिस भी इसपर या इसके गुंडो पर हाथ डालने से डरती है। कई अपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाता है अंनत सिंह का ।
पिछले दिनों रेशमा नामक एक लड़की ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधान सभा में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी सहित कई राजनीतिज्ञों को पत्र लिखकर जदयू विधायक अनंत सिंह, मुकेश सिंह और विपिन सिन्हा के खिलाफ नौकरी देने के नाम पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया था। इसी बीच पटना के हीं शास्त्री नगर में कल शाम लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । बताया जा रहा है कि यह लाश उसी लड़की की है जिसने अंनत सिंह और उसके दोस्तों पर आरोप लगाई थी लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है । बताया जा रहा है कि सताधारी विधायक होने के नाते पुलिस अंनत सिंह को बचाने में लगी हुई है।

Friday, 7 September 2007
सांसद की अय्याशी
हरियाणा के सिरसा संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद आत्मा सिंह गिल को पुलिस ने सिरसा के एक गेस्ट हाउस से दो कॉल गर्ल के साथ रंगे हाथ पकड़ा और हिरासत में ले लिया। ये लोग पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस से हिरासत में लिये गये. पकड़े गये सांसद का कहना है कि दोनों लड़कियां कॉल गर्ल्स नहीं हैं बल्कि उनकी रिश्तेदार हैं। उन्हें रिहा भी कर दिया गया क्योंकि इस तरह के मामले में कोई केस नहीं बनता है। ये अपनी मर्जी से सेक्स का मामला है।
बहरहाल, जैसे हीं लोगो को मालूम चला कि सांसद महोदय अय्याशी करने के लिये दो लड़कियों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं लोगों ने गेस्ट हाउस को घेर लिया। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में सांसद गिल का नाम भी नहीं था। मालूम चला है कि वे गेस्ट हाउस में जबरदस्ती घूस आये।गेस्ट हाउस के बाहर जबरदस्त हंगामे के कारण पुलिस को भी आना पड़ा। अब यह मामला धीरे धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। विरोध दलों ने सांसद गील से इस्तीफे की मांग की है।

Subscribe to:
Posts (Atom)